गोल्डन आवर में कैशलेस उपचार को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पीएम-राहत योजना पर कार्यशाला:

सोनभद्र । सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित राहत देने के उद्देश्य से मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सभागार में पीएम-राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेम नाथ ने की।
गोल्डन आवर में कैशलेस इलाज पर जोर
कार्यशाला को संबोधित करते हुए डॉ. प्रेम नाथ ने बताया कि पीएम-राहत योजना का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य मार्गों एवं शहरी क्षेत्रों में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को गोल्डन आवर के दौरान त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि समय पर उपचार से अधिक से अधिक लोगों की जान बचाई जा सके।
क्षेत्राधिकारी यातायात राज सोनकर ने कहा कि “दुर्घटना के बाद का पहला घंटा सबसे महत्वपूर्ण होता है। इसी अवधि में पीड़ित को चिकित्सा सुविधा मिले, इसके लिए सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया जा रहा है, जिससे योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचे।”
पोर्टल और 112 हेल्पलाइन का प्रशिक्षण
कार्यशाला में चिन्हित निजी अस्पतालों के कम्प्यूटर ऑपरेटरों को TMS पोर्टल एवं e-DAR पोर्टल के संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली के अंतर्गत 112 हेल्पलाइन के माध्यम से एम्बुलेंस एवं त्वरित सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।
उपस्थित अधिकारी
कार्यशाला में उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुमन कुमार, प्रभारी निरीक्षक यातायात नरेन्द्र कुमार सिंह, विभिन्न थानों के उपनिरीक्षक, NIC के DRM मो. सैफ सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी और निजी अस्पतालों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अंत में सभी का आभार व्यक्त कर कार्यशाला का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1541
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?