सर्पदंश की आशंका से युवक की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  पोस्टमार्टम के बाद किया गया अंतिम संस्कार

म्योरपुर, सोनभद्रम्योरपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम में सोमवार को 21 वर्षीय युवक संकल्प यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। संकल्प यादव, पुत्र शिवनारायण भाई, रविवार रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सो गए थे। परिजनों के अनुसार रात करीब 2 बजे कमरे में एक विषैला करैत सांप देखा गया, जिसे उन्होंने बाहर भगा दिया। इसके बाद भोर करीब 4 बजे संकल्प की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और उन्हें घबराहट व बेचैनी होने लगी। परिजन तत्काल उन्हें सीएचसी म्योरपुर ले गए। वहां उपस्थित चिकित्सक डॉ. आराधना ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल सोनभद्र रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने युवक का पोस्टमार्टम कराया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, जहां अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजन मौत का कारण सर्पदंश बता रहे हैं, हालांकि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। बनवासी सेवा आश्रम की मंत्री शुभा बहन सहित आश्रम के सभी कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1541
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?