सिद्धिविनायक मंदिर पर हुआ पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र । जिला मुख्यालय स्थित इमरती कालोनी महिला मंडल द्वारा सिद्धिविनायक मंदिर परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बड़ी संख्या में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस दौरान आयोजक दीपा मेहता ने बताया कि पेड़-पौधे ही जीवन का आधार हैं। पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। महिला मंडल का उद्देश्य है कि समाज में हरियाली बढ़े और आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वातावरण मिले। कार्यक्रम में शीला जैन, निधि गुप्ता, सीमा अग्रवाल, स्मिता सिंह, पार्वती पांडे, शशि यादव सहित मंदिर की अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर फलदार व छायादार पौधे लगाए और लोगों से पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2
वोट करें
  1. सोनभद्र के चार विधानसभा में कौन सा दल आगे चल रहा है ।