नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी, विशेषज्ञों ने जागरूकता और वृक्षारोपण का दिया संदेश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के राजकीय महाविद्यालय नौगढ़ में गुरुवार को “राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मीडिया ट्रस्ट ऑफ इंडिया, राजकीय महाविद्यालय नौगढ़ एवं वन विभाग नौगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। संगोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए छात्रों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. परशुराम सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक सहयोग, जनभागीदारी और जागरूकता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाया जा सकता है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण का महत्व मानव जीवन के समान है। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान करते हुए कहा कि पौधों की रक्षा उसी प्रकार करनी चाहिए, जैसे हम अपने बच्चों की सुरक्षा करते हैं। उन्होंने छात्रों से पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

संगोष्ठी में पर्यावरण संतुलन, जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता संरक्षण तथा हरित जीवनशैली जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल आदतें अपनाने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर डॉ. सर्वेश कुमार सिंह, डॉ. देवेंद्र नाथ गिरी, डॉ. गीता शुक्ला, ब्रजेश केशरी, मनोज मिश्रा, मनीष राज बावरे और राकेश कुमार श्रीवास्तव सहित महाविद्यालय एवं वन विभाग के अधिकारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मीडिया ट्रस्ट प्रभारी के.सी. श्रीवास्तव ने किया, जबकि अंत में डॉ. सर्वेश कुमार सिंह ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3
वोट करें
  1. सोनभद्र के चार विधानसभा में कौन सा दल आगे चल रहा है ।