रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव, शिनाख्त नहीं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

म्योरपुर (सोनभद्र)झारो खुर्द रेलवे स्टेशन से पश्चिम दिशा की ओर रेलवे पुल के पास बुधवार सुबह करीब 9 बजे बकरी चरा रहे ग्रामीणों को तेज दुर्गंध महसूस हुई। संदेह होने पर जब वे झाड़ियों की ओर पहुंचे तो वहां करीब 30 वर्षीय युवक का शव औंधे मुंह पड़ा मिला। शव कई दिन पुराना होने के कारण बुरी तरह सड़-गल चुका था।घटना ट्रैक नंबर-1 के किनारे पोल संख्या-2 के पास की है। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। रेलवे पुलिस ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को झाड़ियों से बाहर निकलवाकर आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शव की हालत अत्यधिक खराब होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक का चेहरा क्षत-विक्षत हो चुका था और शरीर का अधिकांश हिस्सा सड़ चुका था। पुलिस के अनुसार मृतक ने काले रंग की शर्ट और हल्के रंग की जींस पहन रखी थी। घटनास्थल से कोई मोबाइल फोन, पहचान पत्र अथवा अन्य सामान बरामद नहीं हुआ। पहचान न होने पर शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल आसपास के थानों में गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Comment

1516
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?