सड़क हादसों में 3 घायल, 2 की हालत गंभीर, मेडिकल कालेज रेफर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

म्योरपुर (सोनभद्र) स्थानीय थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। पहली घटना बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर भलूही गांव के पास हुई। बबनडीहा निवासी 21 वर्षीय अमरेंदर पुत्र विजयी लाल और 18 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र रामचंदर बाइक से म्योरपुर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक एक विक्षिप्त व्यक्ति सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. संजीव बिंद ने प्राथमिक उपचार के बाद अमरेंदर की गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया, जबकि मनोज का उपचार सीएचसी में किया गया।दूसरी घटना बरवाटोला-फाटपखना मार्ग पर हुई। चैरी गांव निवासी 28 वर्षीय शारदा प्रसाद पुत्र रामलखन बाइक से सुपांचुआ गांव से लौट रहे थे। फाटपखना के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी म्योरपुर में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।

Leave a Comment

1516
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?