“स्कूल चलो अभियान फेज-2” का भव्य शुभारंभ, सदर विधायक ने दिखाई हरी झंडी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

स्कूल चलो अभियान की सफलता के लिए शत-प्रतिशत नामांकन जरूरी ,सीडीओ  जागृति अवस्थी

सोनभद्र । बेसिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बुधवार को डायट परिसर में “स्कूल चलो अभियान फेज-2” का भव्य शुभारंभ किया गया। अभियान का औपचारिक शुभारंभ सदर विधायक भूपेश चौबे ने किया।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री के प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, सदर ब्लॉक प्रमुख अजित रावत और मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की उपस्थिति में बच्चों द्वारा भव्य रैली निकाली गई। रैली डायट परिसर से प्रारंभ होकर उरमौरा का चक्रण करते हुए पुनः डायट परिसर पर समाप्त हुई।
सदर विधायक भूपेश चौबे ने बच्चों के नए नामांकन, उनकी पढ़ाई और योजनाओं की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निःशुल्क किताबें, ड्रेस, जूता-मोजा, बैग आदि के लिए छात्रों के अभिभावकों के खाते में 1200 रुपये डीबीटी के माध्यम से भेज दिए गए हैं। जिन अभिभावकों को धनराशि नहीं मिली है, उन्हें शीघ्र भेज दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षकों को बहुप्रतीक्षित कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा दी गई है।
मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने स्कूल चलो अभियान की सफलता के लिए शत-प्रतिशत नामांकन, विद्यालय कायाकल्प एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर कार्य करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि 90% से अधिक शिक्षक उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।

स्कूल चलो अभियान फेज-2″ का भव्य शुभारंभ
सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने अपने संबोधन में कैशलेस चिकित्सा योजना, छात्रों के लिए निःशुल्क ड्रेस क्रय हेतु डीबीटी योजना तथा शिक्षकों के लिए एसबीआई के साथ निःशुल्क सामूहिक दुर्घटना बीमा कवर के समझौता पत्र को सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताया।
कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडे, सभी खंड शिक्षा अधिकारी, एसआरजी/एआरपी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डायट प्रवक्ता ऋचा ओझा द्वारा किया गया। अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडे ने रैली को सफल बनाने के लिए सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?