झारखंड सीमा के अति दुर्गम गांव बागेसोती में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

,स्वास्थ्य शिविर मे 300 से अधिक ग्रामीणों ने उठाया लाभ

सोनभद्र झारखंड सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के अति दुर्गम आदिवासी वनांचल ग्राम बागेसोती में माँ कुसुम फाउंडेशन ट्रस्ट के सहयोग से पंचशील मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह वह क्षेत्र है जहाँ आज भी कई परिवार सड़क, बिजली, पानी और मोबाइल नेटवर्क जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। ऐसे में आदिवासी, दलित एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम का गाँव तक पहुँचना किसी उम्मीद से कम नहीं था। शिविर की मुख्य बातें 300+ ग्रामीणों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया,विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक जांच, परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया,30 से अधिक गंभीर मरीजों की पहचान कर उन्हें बेहतर इलाज हेतु उच्च चिकित्सा केंद्रों पर रेफर किया गया,चिन्हित बीमारियों में टीबी, हर्निया, अपेंडिक्स, एनीमिया, स्त्री रोग, पथरी, हड्डी एवं जोड़ों की समस्याएँ, त्वचा रोग सहित कई गंभीर बीमारियाँ शामिल रहीं

  • शिविर में डॉ. अनुपमा मौर्य (MBBS, DGO) एवं डॉ. सतीश सिंह (MBBS, D. Ortho) ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएँ प्रदान कीं। इस मानवीय अभियान को सफल बनाने में पवित मौर्य (डायरेक्टर, पंचशील मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल), विनोद (चेयरमैन, माँ कुसुम फाउंडेशन ट्रस्ट), बच्चा देवी (ग्राम प्रधान, बागेसोती), गुड़िया सविता, राहुल, अमर सिंह एवं जीतू बंगाली सहित सभी सहयोगियों एवं ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजकों ने जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी का भी आभार व्यक्त किया, जिनके मार्गदर्शन एवं जनस्वास्थ्य के प्रति निरंतर प्रयास ऐसे सेवा कार्यों को प्रेरणा प्रदान करते हैं। आयोजकों ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा केवल शहरों तक सीमित नहीं, बल्कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचे — इसी संकल्प के साथ माँ कुसुम फाउंडेशन ट्रस्ट और पंचशील मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल आगे भी ऐसे सेवा अभियान जारी रखेंगे।

Leave a Comment

1516
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?