आदिवासी विस्थापन और अवैध खनन को लेकर राज्यपाल नामित सौंपा ज्ञापन
सोनभद्र । जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर सोमवार को जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों और नगर अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य फोकस वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियां और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना रहा।
बैठक के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने जनपद की ज्वलंत समस्याओं को लेकर राज्यपाल उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी नामित एड़ीएम के माध्यम से सौंपा। 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी
सभी ब्लॉक और नगर अध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि वे अपने क्षेत्रों में संगठन को सक्रिय करें। जनता की बुनियादी समस्याओं को मुखरता से उठाकर कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
,पर्यावरण और आदिवासी विस्थापन का मुद्दा
रॉबर्ट्सगंज तहसील के नगवां ब्लॉक के बैजनाथ, पनौरा और चिरहुली के वन क्षेत्रों में ग्रीनको सोलर, अडानी पावर और अवाडा पावर प्रोजेक्ट की योजना है। इसके लिए ब्रह्ममोरी से वसुहारी तक लगभग 35 किमी क्षेत्र में महुआ, पियार, तेंदू, साखू के लाखों पेड़ काटे जाएंगे। कांग्रेस ने कहा कि इससे जलवायु पर बुरा असर पड़ेगा और आदिवासियों को वायु, ध्वनि व जल प्रदूषण झेलना पड़ेगा। आदिवासी महुआ, तेंदू पत्ता और चिरौंजी से अपनी जीविका चलाते हैं। ‘जल, जंगल, जमीन’ बचाने के लिए इन क्षेत्रों में फैक्ट्री और पावर प्रोजेक्ट न लगाए जाएं।, खाद की किल्लत
जनपद में किसानों को प्रति किसान मात्र 5 बोरी डीएपी मिल रही है, जबकि मानक के अनुसार प्रति बीघा एक बोरी चाहिए। यूरिया की भी भारी किल्लत है। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि खेती चौपट हुई तो किसानों के साथ उग्र संघर्ष किया जाएगा। मांग है कि किसानों को मानक के अनुसार पर्याप्त डीएपी और यूरिया उपलब्ध कराई जाए।, ओबरा में अवैध खन का संकट ओबरा तहसील के डाला से ओबरा के बीच अवैध खन से 600 फीट लंबी, 300 फीट चौड़ी और 150 फीट गहरी करीब आधा दर्जन खदानें बन गई हैं, जिनमें 100 फीट पानी भरा है। अब तक लगभग 50 लोगों की मौत हो चुकी है। इन क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियां भी बढ़ी हैं। मैसर्स डीएस माइनिंग की खदान घनी आबादी से सटी है, ब्लास्टिंग के समय पत्थर मकानों पर गिरते हैं। मांग है कि खतरनाक गड्ढों को भरवाकर पेड़ लगाए जाएं और आबादी के पास की अवैध खदानों पर तत्काल रोक लगे।
बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी आरटीआई जिला अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा, जिला सचिव मंजू देवी, जिला सचिव आशीष सिंह, जिला सचिव शीतला पटेल, जिला सचिव ऋषि राज पासवान, पूर्व जिला सचिव गणेश विश्वकर्मा, जिला सचिव राजेन्द्र भारतीय, जिला सचिव मिक्कू, जिला सचिव अहमद हुसैन, जिला सचिव संजय राम, विजय चौहान।
ब्लॉक अध्यक्ष अमरेश देव पांडे, लल्लू राम पांडे, सुनील मिश्रा, विनोद विश्वकर्मा, अर्जुन खरवार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष वंशीधर देव पांडे, नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ प्रजापति और नगर अध्यक्ष सरबुद्दीन भी बैठक में मौजूद रहे।






