महायज्ञ-2026′ का शुभारंभ, नगर मंडल ने भी चलाया महाअभियान
सोनभद्र । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकल्प के अनुरूप रविवार को जनपद में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया।
सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत के नेतृत्व में विकासखंड रॉबर्ट्सगंज की ग्राम पंचायत पकरी में ‘पवित्र त्रिवेणी’ के पौधे रोपकर ‘पौधरोपण महायज्ञ-2026’ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विकास वाटिका की स्थापना की गई तथा ‘मौलश्री’ का पौधा लगाकर ‘हरित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को नई ऊर्जा दी गई। कार्यक्रम में वनाच्छादन अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लाभार्थियों को चेक भी प्रदान किए गए।
ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने कहा कि अपनी माँ और धरती माँ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए प्रत्येक नागरिक कम से कम ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अवश्य लगाए। उन्होंने 35 करोड़ पौधरोपण के इस हरित महायज्ञ को जनभागीदारी से सफल बनाने की अपील की।





इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी, जिला मंत्री मंजू गिरी*, पिंटू सिंह, मंडल अध्यक्ष रामबली मौर्य, ग्राम प्रधान, खंड विकास अधिकारी लाल जी शुक्ला, ग्राम पंचायत अधिकारी पार्थराज सिंह सहित सम्मानित जनता, माताएं एवं बहनों ने सहभागिता की।
वहीं दूसरी ओर नगर मंडल द्वारा राजकीय कन्या विद्यालय शक्ति केंद्र के बूथों पर नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और “एक पेड़ माँ के नाम” के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में “पौधरोपण महा अभियान” चलाया जा रहा है। इसके तहत पार्टी के प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम 100 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के दिशा-निर्देशन में भाजपा कार्यकर्ता स्कूल, अस्पताल, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण कर रहे हैं।
नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में भाजपा सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि पर्यावरण और भविष्य की चिंता भी करती है। एक स्वस्थ भारत के लिए हरित भारत जरूरी है।
कार्यक्रम में अनुपम तिवारी, अतुल चौबे, मूना दुबे, आशीष पाठक, सागर सोनकर, मनोज, मनीष, संजय पांडे, प्रशांत पाठक सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। “पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ” के संदेश के साथ यह अभियान आने वाले हफ्तों तक जारी रहेगा।






