11000 लाइन के करंट से भैंस की मौत, गरीब महिला ने पुलिस को दी तहरीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विद्युत विभाग पर लापरवाही का पीड़ित ने लगया आरोप

सोनभद्र,रॉबर्ट्सगंज । सदर तहसील क्षेत्र में करंट लगने से मवेशी की मौत के मामले में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में एक गरीब महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली को दी गई तहरीर के अनुसार प्रार्थिनी रामवती देवी पत्नी स्व. जवाहिर सिंह निवासी हिनौती, पो. हिनौती, थाना-कोतवाली रॉबर्ट्सगंज, तहसील- ने बताया कि  11 जुलाई  को लगभग 11 बजे वह भैंस को चराकर ला रही थी। गांव के  मंदिर के पास विद्युत विभाग का 11000 हाईटेंशन तार का खंभा/स्टील का पोल लगा है।
आरोप है कि भैंस के पोल को छूते ही करंट लगने से उसकी भैंस मौके पर ही मर गई। प्रार्थिनी ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व भी गांव के एक व्यक्ति की इसी लाइन की वजह से मौत हो चुकी है। इसकी शिकायत कई बार विद्युत विभाग से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
रामवती देवी ने बताया कि वह अत्यंत गरीब विधवा महिला है। पालतू पशुओं के दूध बेचकर वह अपना और परिवार का खर्च चलाती है। गांव के लोगों द्वारा कई बार एसडीओ और कर्मचारियों को अवगत कराया गया, परन्तु विद्युत विभाग ने लापरवाही बरती।
पीड़ित प्रार्थिनी ने मांग की है कि प्रकरण के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर उनके न्याय हित में कार्रवाई की जाए।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?