पंचमुखी महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक व भंडारा
सोनभद्र । उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ का पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव शनिवार को चुर्क स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का रुद्राभिषेक एवं विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। कैबिनेट मंत्री नंदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना करते हुए विशेष प्रार्थना की गई। धार्मिक अनुष्ठान के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे एवं प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष एवं भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री/मंडल प्रभारी बी.एन. गुप्ता ने किया। इस मौके पर सदर विधायक भूपेश चौबे, कमलेश मोहन (चेयरमैन, दुद्धी), प्रमोद कुमार गुप्ता, सुनील कुमार अग्रहरी (कल्लू), राजू बाबा, आलोक सिंह, अधिवक्ता नारद गुप्ता, राजाराम गुप्ता, मोहन गुप्ता, बैजनाथ मद्धेशिया सहित वैश्य एवं व्यापारी समाज, विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि 12 जुलाई 2010 को तत्कालीन बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ पर रिमोट बम से जानलेवा हमला हुआ था। दिल्ली में महीनों इलाज के बाद सात माह सात दिन बाद वह घर लौटे थे। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद 2012 से 12 जुलाई को वह अपना पुनर्प्राप्त दिवस मनाते हैं, जो अब महोत्सव का रूप ले चुका है।






