न्यायालय के आदेश पर पन्नूगंज पुलिस ने आवेदक को सौंपे 518 ग्राम चांदी के आभूषण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रामगढ़, सोनभद्र । थाना पन्नूगंज पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मुकदमाती माल 518 ग्राम चांदी के आभूषण आवेदक को सुपुर्द किया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा मुकदमाती मालों के त्वरित निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूनवाल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज माधव सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना पन्नूगंज के हे0मु0 ओम प्रकाश यादव ने न्यायालय से आदेश प्राप्त कर प्रक्रिया पूरी की।
आवेदक अनिल कुमार पुत्र लखपति निवासी रामगढ़, थाना पन्नूगंज का मुकदमा मु0अ0सं0 भादवि से संबंधित था। लंबे समय से न्यायालय में लंबित माल को हे0मु0 ओम प्रकाश यादव ने आवेदक से संपर्क कर विधिक प्रक्रिया पूरी कराते हुए 518 ग्राम चांदी के आभूषण सही सलामत सुपुर्द किए।
माल प्राप्त करने के बाद आवेदक अनिल कुमार ने थाना पन्नूगंज पुलिस की पारदर्शी और त्वरित कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पुलिस की मदद से उन्हें उनका हक का सामान समय पर मिल गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एसपी के निर्देश पर जिले में मुकदमाती मालों के निस्तारण का अभियान लगातार जारी है, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?