सदर विधायक ने 2.93 करोड़ से रॉबर्ट्सगंज, चुर्क और डाला में किया शिलान्यास

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विधायक भूपेश चौबे ने बताया 10 विकास कार्य  , सीसी रोड, इंटरलाकिंग और नाली निर्माण से सुधरेगी नगरीय सुविधाएं

सोनभद्र -। नगरीय क्षेत्रों में सड़क और जलनिकासी व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में शुक्रवार को बड़ी पहल हुई। डूडा विभाग की मुख्यमंत्री अल्पविकसित शहरी विकास योजना के अंतर्गत रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद, चुर्क नगर पंचायत और डाला नगर पंचायत में कुल 2 करोड़ 93 लाख रुपये की लागत से 10 विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। रॉबर्ट्सगंज विधायक भूपेश चौबे ने विधिवत शिलान्यास कर निर्माण कार्यों की शुरुआत कराई।
इन विकास कार्यों में सीसी रोड, इंटरलाकिंग सड़क और नाली निर्माण शामिल हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से नगरीय क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही जलनिकासी की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से खराब सड़कों, कीचड़ और जलभराव की समस्या से जूझ रहे मोहल्लों के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

विकास कार्यों का शिलान्यास करते सदर विधायक भूपेश चौबे व अन्य।


रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में पांच कार्य कराए जाएंगे, जिनकी कुल लागत करीब 1 करोड़ 33 लाख रुपये है। वहीं चुर्क नगर पंचायत में तीन और डाला नगर पंचायत में दो विकास कार्य प्रस्तावित हैं। सभी कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र के लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में भी सड़क, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरे कराए जाएं, ताकि जनता को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान चुर्क मंडल अध्यक्ष दिलीप चौबे, डूडा विभाग के अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, अवर अभियंता जितेंद्र कुमार तिवारी, पूर्व नगर अध्यक्ष संजय जयसवाल, बलराम सोनी सभासद अनिता देवी, अरुन कुमार, दिनेश कुमार समेत स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?