म्योरपुर ब्लॉक में 62 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को मिला स्मार्ट मोबाइल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

डिजिटल रिपोर्टिंग से पोषाहार व स्वास्थ्य निगरानी में आएगी पारदर्शिता

म्योरपुर/सोनभद्र। गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालय म्योरपुर परिसर में ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने 62 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को स्मार्ट मोबाइल फोन वितरित किए। यह मोबाइल फोन सरकार की योजनाओं की ऑनलाइन रिपोर्टिंग और बच्चों के पोषाहार व स्वास्थ्य संबंधी डाटा दर्ज करने के लिए दिए गए हैं। ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने कहा कि अब आंगनबाड़ी केंद्रों का पूरा डाटा डिजिटल होगा। इससे बच्चों के टीकाकरण, वजन, पोषाहार वितरण और गर्भवती महिलाओं की निगरानी में पारदर्शिता आएगी। मोबाइल के जरिए कार्यकर्तियां सीधे पोर्टल पर जानकारी अपलोड कर सकेंगी, जिससे समय की बचत होगी और काम में तेजी आएगी।कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी नागेंद्र कुमार भारती, सुपरवाइजर संगीता वर्मा, रेखा देवी, सीता कुशवाहा, ललिता देवी, हेमवंती, सुनीता, सीमा, नीलम, माधुरी सिंह, अंगिता सहित ब्लॉक के अन्य अधिकारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां उपस्थित रहीं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?