शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

म्योरपुर/सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता की तहरीर पर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के पिता ने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि गांव के ही एक युवक ने उनकी पुत्री से विवाह का वचन देकर शारीरिक शोषण किया। परिणामस्वरूप वह गर्भवती हो गई। जब पुत्री ने विवाह की बात की तो आरोपी गालियां देने लगा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने रोकर पूरी घटना पिता को बताई। तहरीर के आधार पर थानाध्यक्ष रविकांत मिश्र ने मामला पंजीकृत कर पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा। क्षेत्राधिकारी दुद्धी प्रभाकर सहनी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने आरोपी गोपाल सिंह गोंड, उम्र 27 वर्ष, पुत्र उदित सिंह गोंड को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी टीम में रामजीत बिंद, आत्रेय पाठक, जितेंद्र कुमार शामिल थे।पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय सोनभद्र भेज दिया।

Leave a Comment

1514
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?