म्योरपुर/सोनभद्र। म्योरपुर विकासखंड के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर गुरुवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार कमलदेव यादव, 27 वर्ष, पुत्र गोरख यादव, निवासी ग्राम सरडीहा महुअरिया, थाना दुद्धी रेणुकूट से ड्यूटी कर अपनी सुपर स्प्लेंडर बाइक से घर लौट रहा था। आश्रम मोड़ के पास पीछे से आ रहे अज्ञात ट्रेलर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कमलदेव गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर म्योरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष रविकांत मिश्र ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि मौके पर कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है और अज्ञात वाहन के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।






