नेटवर्क समस्या अपना दल नेता ने डीएम से की शिकायत, तत्काल जांच के निर्देश

सोनभद्र,रॉबर्ट्सगंज। गुरुवार को अपना दल (एस) के जिला मीडिया सचिव एवं जिला प्रभारी युवा मंच विकास पटेल ने ग्राम पंचायत सरईगढ़ और आसपास के गांवों में मोबाइल नेटवर्क की गंभीर समस्या को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ से मुलाकात कर पत्र सौंपा।विकास पटेल ने बताया कि सरईगढ़ व निकटवर्ती ग्राम पंचायतों में नेटवर्क न होने से … Read more

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र,रॉबर्ट्सगंज। गुरुवार को अपना दल (एस) के जिला मीडिया सचिव एवं जिला प्रभारी युवा मंच विकास पटेल ने ग्राम पंचायत सरईगढ़ और आसपास के गांवों में मोबाइल नेटवर्क की गंभीर समस्या को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ से मुलाकात कर पत्र सौंपा।
विकास पटेल ने बताया कि सरईगढ़ व निकटवर्ती ग्राम पंचायतों में नेटवर्क न होने से छात्रों की पढ़ाई, सरकारी कार्य, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं और बैंकिंग जैसी जरूरी सुविधाएं बाधित हो रही हैं। ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने ए.डी.ओ. टेलीफोन, भारत संचार निगम लिमिटेड सोनभद्र को पत्र प्रेषित कर कहा कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की समस्या की जांच कर जांच रिपोर्ट आज ही लौटती डाक से उपलब्ध कराई जाए।
स्थानीय लोगों ने इस पहल पर आभार जताते हुए जल्द समाधान की उम्मीद जताई है।

Leave a Comment

1514
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?