O प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह किया प्रदेश अध्यक्ष पुष्पमाला के साथ स्वागत
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का जनपद सोनभद्र में प्रथम आगमन पर हिन्दुआरी तिराहे से कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत करते हुए चण्डी तिराहा, शीतला माता मंदिर व स्वर्ण जयन्ती चौक एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय पुसौली गेट होते हुए भाजपा जिला कार्यालय पर ढोल नगाड़े के साथ कर्मा नृत्य द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर बतौर मुख्यअतिथि पंकज चौधरी, क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया, प्रदेश महामंत्री दिलिप सिंह पटेल, जिला प्रभारी अनिल सिंह ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया। जिसमें प्रथम बैठक में जनप्रतिनिधि, द्वितीय बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं जिला कार्यसमिति बैठक, प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल व संचालन जिला महामंत्री संतोष शुक्ला ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना ही हमारी प्राथमिकता है सोनभद्र जिले के कार्यकर्ताओं में जो जोश है वह 2027 में भाजपा को और बड़ी जीत दिलायेगी केन्द्र व प्रदेश सरकार के योजनाओं को हर घर तक पहुंचाना संकल्प होना चाहिए डबल इंजन की सरकार गरीब किसान और युवा के लिए काम कर रही है। सोनभद्र के विकास के लिए जो भी संसाधन चाहिए प्रदेश व केन्द्र सरकार दे रही है। कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत है आप सभी के परिश्रम से ही पार्टी संगठन मजबूत हुयी है। इसलिए सब मिलकर संगठन के काम में लग जाये और आगे कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना ही हमारी प्राथमिकता है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल ने आये हुए अतिथियों व जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित आदि लोगो का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया।

पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का हुआ रॉबर्ट्सगंज में भव्य स्वागत
सोनभद्र, रॉबर्ट्सगंज। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रथम सोनभद्र आगमन पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र एवं रॉबर्ट्सगंज नगर मंडल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वर्ण जयंती चौक पर संपन्न हुआ।
इस अवसर पर नगर के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और भाजपा परिवार के सदस्यों ने पुष्पमालाओं व आत्मीय अभिनंदन के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत एव
नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का आगमन कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है। इस भव्य स्वागत से संगठन के प्रति निष्ठा और एकजुटता का परिचय मिला।


इस मौके पर पूर्व सांसद रामशकल , नरेन्द्र कुशवाहा, पूर्व विधायक तिरथराज, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, अशोक मिश्रा, अजीत चौबे, ओंकार केशरी, अजीत रावत, अशोक मौर्या, शारदा खरवार, जिला उपाध्यक्ष अमरेश पटेल, शंम्भू नारायण सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, सरजू बैसवार, मनोज मिश्रा, विशाल पाण्डेय, जिला मंत्री अनिल सिंह, प्रसन्न पटेल, मनोज सोनकर, मंजू गिरी, सुषमा गोंड़, प्रमिला जायसवाल, मणिकर्णिका कोल, मनोज सिंह बबलू, जिला कोषाध्यक्ष आकाश जायसवाल, अमित गोयल, जिला मिडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, अमन मौर्या, बलराम सोनी, रामलखन सिंह, नागेश्वर देव पाण्डेय, मनोज सिंह, विवेक तोमर, लवकुश केशरी, पुष्पा सिंह, कमलेश खांभे, यादवेन्द्र द्विवेदी, अमरेश चेरो, ओमप्रकाश यादव, कुसुम शर्मा, अभय सिंह पटेल, विपिन तिवारी, शिवम सिंह राजपूत, अतुल पाण्डेय, उत्कर्ष पाण्डेय, गुड़िया त्रिपाठी, संगीता पाठक, किरण त्रिपाठी, मीनू चौबे, कविता यादव सहित आदि कार्यकर्ता व समस्त पदाधिकारी मौजूद रहें।






