समाजवादी पार्टी ने किया पौधरोपण, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

” सरकार बनाने में निर्णायक होंगे” – आजाद राव

सलखन/सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विधानसभा क्षेत्र 402 ओबरा के सेक्टर सलखन में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव आजाद राव, सपा जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव और विधानसभा अध्यक्ष परमेश्वर यादव ने किया। वृक्षारोपण के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय महासचिव आजाद राव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ही पार्टी के असली सिपाही हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में आप लोगों की मेहनत ही सरकार बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूती के साथ काम करने और गरीबों, किसानों, मजदूरों व युवाओं तक सपा की नीतियों को पहुंचाने का निर्देश दिया।
जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि सपा सरकार में ही विकास, शिक्षा और रोजगार को प्राथमिकता मिली थी। अब फिर से जनता बदलाव चाहती है।
विधानसभा अध्यक्ष परमेश्वर यादव ने कहा कि पौधरोपण अभियान को गांव-गांव तक ले जाया जाएगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?