पिकअप की टक्कर से बाइक सवार का पैर कटा, हालत गंभीर, रेफर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

म्योरपुर में लिलासी-कुदरी मार्ग पर हादसा, चालक वाहन समेत फरार

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के लिलासी गांव के समीप लिलासी-कुदरी मार्ग पर गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक का दाहिना पैर घुटने के पास से कटकर अलग हो गया। सिर और हाथ में भी गंभीर चोटें आई हैं।
घायल की पहचान रामाशंकर (38) पुत्र पच्चू सिंह, निवासी बसकट्टा, थाना बभनी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही 102 एंबुलेंस 15 मिनट में मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर ले जाया गया। रास्ते में ईएमटी मीना सिंह ने प्राथमिक उपचार कर हालत संभालने का प्रयास किया।
सीएचसी म्योरपुर के चिकित्सक डॉ. शिशिर श्रीवास्तव ने बताया कि युवक का दाहिना पैर घुटने के पास से पूरी तरह कट गया है और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। समय पर समुचित इलाज नहीं मिलने पर जान को भी खतरा है।
घायल के साले विवेक सिंह ने बताया कि रामाशंकर बुधवार को किसी काम से सुपाचुंआ गांव आए थे। रात में तेज बारिश के कारण बाइक वहीं छोड़कर चले गए थे। गुरुवार सुबह बाइक लेने के बाद घर लौटते समय लिलासी-कुदरी मार्ग पर पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?