IGRS शिकायत निस्तारण में विंध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर प्रदेश में अव्वल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

डीआईजी पूनम बोलीं- जनसमस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता

मीरजापुर/सोनभद्र। जनसुनवाई एवं शिकायतों के प्रभावी, पारदर्शी तथा समयबद्ध निस्तारण में विंध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। IGRS (इंटीग्रेटेड ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम) पोर्टल पर जून-2026 की रैंकिंग में विंध्याचल परिक्षेत्र ने शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर पूनम ने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता और पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए आमजन का विश्वास और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष परीक्षण करते हुए उसका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे जनता को प्रभावी न्याय एवं बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध हो सके।
विंध्याचल परिक्षेत्र में मीरजापुर, सोनभद्र और भदोही जनपद शामिल हैं। IGRS पोर्टल के जरिए आमजन की शिकायतों का ऑनलाइन निस्तारण किया जाता है और रैंकिंग जारी होती है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?