Trending News
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई, नौगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी जर्जर तार-पोल से कई टोले की बिजली बदहाल, पोल टूटने से पूरी बस्ती अंधेरे में महीनों से खराब ट्रांसफार्मर, अंधेरे में ग्रामीण; प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ जताया आक्रोश बच्चों ने शिक्षा, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, नौगढ़ के श्री श्री ज्ञान मंदिर में स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम वन क्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव लखनऊ में सम्मानित, कानपुरपरिक्षेत्र से अकेले चुने गए अधिकारी कुंडी नाला में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या या हादसा?

सपा कार्यालय पर हर्षोल्लास से मना पूर्व सीएम का जन्मदिन, हुआ पौधरोपण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

7 जुलाई तक हर बूथ पर पौध रोपण करेगी सपा: राम निहोर यादव

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मंगलवार को जिला पार्टी कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण भी किया।
संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव व सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि अखिलेश यादव जन-जन के नेता हैं। सड़क से सदन तक हर समाज की आवाज उठाते हैं। उनकी सरकार में हर वर्ग के लिए ऐतिहासिक योजनाएं चलीं, जो आज तक कोई सरकार नहीं कर पाई। वह करोड़ों युवाओं, किसानों, गरीबों, पिछड़ों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के मसीहा हैं।
राम निहोर यादव ने घोषणा की कि 1 जुलाई से 7 जुलाई 2026 तक जनपद के हर बूथ पर सपा कार्यकर्ता वृक्षारोपण करेंगे और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाएंगे।
पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश चंद दुबे व राम भरोसे सिंह पटेल ने कहा कि अखिलेश यादव हमेशा गरीबों की मदद करते हैं।


कार्यक्रम में जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, सरदार पारब्रह्म सिंह, वेदमणी शुक्ला, रामप्यारे सिंह पटेल, गीता गौर, अनिल प्रधान, सुरेश यादव, अशोक पटेल, कुमारी मंदाकिनी पांडे, कुमारी निधि पांडे, राधा सिंह, त्रिपुरारी गौड़, बबलू धागर, पवन पटेल, जितेंद्र बियार, हिदायत उल्ला खान, विनीत पासी, सुशील राय, बुद्धि नारायण यादव, परमेश्वर यादव, आनंद पटेल, लाल व्रत जगत पटेल, दीपक केसरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

1533
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?