गांव में किशोरियों को दिया गया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

70 किशोरियों-महिलाओं ने लिया भाग, योजनाओं की दी गई जानकारी

सोनभद्र। जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशन में बुधवार को चोपन ब्लॉक के कुरछा ग्राम में किशोरियों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए।
वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक दीपिका सिंह ने किशोरियों को आत्मरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर विजय कुमार पटेल ने केस स्टडी के माध्यम से आत्मरक्षा के तरीके बताए। प्रशिक्षण में बताया गया कि विपरीत परिस्थितियों में किस तरह खुद की सुरक्षा की जा सकती है।
कार्यक्रम में प्रधान नंदलाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चिंता देवी, पंचायत सखी, आशा व हंस सखी शामिल रहीं। करीब 70 किशोरियों व महिलाओं ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया।
अधिकारियों ने कहा कि किशोरियों को सशक्त बनाने और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए ऐसे कार्यक्रम लगातार चलाए जा रहे हैं। साथ ही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?