डॉक्टर्स डे पर सीएमओ समेत चिकित्सकों को लायंस क्लब ने किया सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। डॉक्टर्स डे के अवसर पर लायंस क्लब रॉबर्ट्सगंज की ओर से बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश कुमार मिश्रा व चिकित्सक डॉ. कुसुमाकर श्रीवास्तव को अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
लायन किशोरी सिंह एवं लायन विमल अग्रवाल ने संयुक्त रूप से सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्रा को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि डॉक्टर इंसान के रूप में भगवान स्वरूप होते हैं, इसलिए हमें डॉक्टरों का हमेशा सम्मान करना चाहिए। इसके बाद डॉ. कुसुमाकर श्रीवास्तव को भी अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में लायंस क्लब के अध्यक्ष अजीत सिंह भंडारी, सचिव सुशील पाठक, राधिका सिंह, दया सिंह, सुभाष समेत अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कहा कि कोरोना काल से लेकर हर आपदा में डॉक्टरों ने अग्रिम पंक्ति में रहकर सेवा की है। समाज के प्रति उनके समर्पण व सेवाभाव के लिए पूरा समाज उनका ऋणी है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?