जिला जज के निर्देश पर बाल गृह का निरीक्षण, 51 बालिकाएं आवासित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विधिक जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

सोनभद्र। उच्च न्यायालय इलाहाबाद, लखनऊ के निर्देश पर जिला जज राम सुलीन सिंह के आदेशानुसार मंगलवार को अपर जिला जज ओमकार शुक्ला व सिविल जज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राहुल ने इंद्रपुरी कॉलोनी रॉबर्ट्सगंज स्थित बाल गृह बालिका का निरीक्षण किया। इस दौरान अधीक्षिका नीलम सिंह व अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
निरीक्षण में बाल गृह में कुल 51 बालिकाएं आवासित मिलीं। इनमें सोनभद्र की 28, मीरजापुर की 19, शाहजहांपुर की 1, भदोही की 3 बालिकाएं व 2 नवजात शिशु शामिल हैं। साफ-सफाई संतोषजनक मिली। बालिकाओं को मीनू के अनुसार नाश्ता व भोजन दिया जा रहा था।
अधिकारियों ने बालिकाओं को पॉक्सो एक्ट 2012, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम समेत मिशन शक्ति के तहत महिला अधिकारों की जानकारी दी। अधीक्षिका को बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के निर्देश दिए गए।
वहीं काशीराम आवास के पास कचरा प्रबंधन पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। सचिव राहुल ने बताया कि हरे डिब्बे में रसोई का कचरा, नीले में प्लास्टिक-कागज, लाल में बैटरी-बल्ब, पीले में नैपकिन-दवाएं व काले में धूल-मिट्टी डालें। कार्यक्रम में चीफ एलएडीसी शमशेर बहादुर सिंह समेत 50 लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?