सपा कार्यालय में मनाई गई वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

उमेश पासी समेत दर्जनों ने ली समाजवादी पार्टी की सदस्यता

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर मंगलवार को वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उमेश पासी ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी पासी 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ लड़ीं। वह अंग्रेजों से लोहा लेने वाली एक बहादुर दलित महिला थीं। बचपन से ही जुझारू स्वभाव की ऊदा देवी ने हमेशा गरीबों और महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ी और उन्हें उनका अधिकार दिलाया।
उन्होंने कहा कि ऊदा देवी का जीवन संघर्ष और त्याग की मिसाल है। आज की पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम में अनिल प्रधान, अशोक पटेल, सरदार पारब्रह्म सिंह, हिदायत उल्ला खान, लल्लू भारती, अतुल दुबे, दीपक केसरी, पीयूष यादव, गुलाम यासीन, कुमारी मंदाकिनी पांडे, कुमारी निधि पांडेय, सुशील राय, पंकज त्यागी, सूर्यकांत सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?