सपा ने भामाशाह जयंती व्यापारिक कल्याण दिवस के रूप में मनाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बूथ संभाजन को लेकर हुई बैठक, 30 जून तक सूची सौंपने के निर्देश

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी की ओर से सोमवार को भामाशाह की जयंती व्यापारिक कल्याण दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान बूथ संभाजन को लेकर बैठक भी की गई।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि भामाशाह बाल्यकाल से मेवाड़ के राजा महाराणा प्रताप के मित्र थे। वे हमेशा व्यापारियों, गरीबों और नौजवानों की लड़ाई लड़ने का काम करते रहे।
बैठक में जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि एक-एक बूथ का भ्रमण कर वहां की परेशानियों की सूची तैयार करें। यह सूची 30 जून 2026 तक अवश्य जमा कर दें, ताकि जिला निर्वाचन अधिकारी को दी जा सके।
संगोष्ठी में मुख्य रूप से जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र बहादुर सिंह पटेल, संजय यादव, विजय यादव, ओबरा विधानसभा अध्यक्ष परमेश्वर यादव, सुनील गौड़, वेदमणी शुक्ला, अनिल प्रधान, लाल बहादुर पाल, रामप्यारे सिंह पटेल, रामाशंकर यादव, अशोक पटेल, संतोष कुमार चौहान, रमेश सिंह यादव, सतेंद्र ओझा, विवेक यादव, रामलोचन, दीपक केसरी, जगत पटेल, दयाशंकर, आनंद पटेल, रामेश्वर भाई पटेल, रमजान अली, हिदायत उल्ला खान, विनीत सरोज, चंद्रभूषण, राजनाथ, संजय सहित दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?