फरार पशु तस्कर पर नौगढ़ पुलिस का शिकंजा, मुनादी कर घर पर चस्पा किया कोर्ट का नोटिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के अमृतपुर गांव में फरार चल रहे पशु तस्कर के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। रविवार को पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर मुनादी कराई और आरोपी के घर न्यायालय का नोटिस चस्पा किया, ताकि उसे जल्द से जल्द न्यायालय में उपस्थित होने के लिए सूचित किया जा सके।

पुलिस के अनुसार अमृतपुर गांव निवासी बेचू चौहान चार अप्रैल को अपने दो अन्य साथियों के साथ प्राथमिक विद्यालय पंडी से लगभग 500 मीटर दूर जंगल के रास्ते गोवंश को पैदल बिहार ले जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर पीछा किया, लेकिन तीनों आरोपी घने जंगल का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा देते हुए फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान न्यायालय में पेश होने के लिए कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन मुख्य आरोपी बेचू चौहान लगातार अनुपस्थित रहा और न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ।

न्यायालय के आदेश पर रविवार को नौगढ़ पुलिस अमृतपुर गांव पहुंची। पुलिस ने गांव में मुनादी कराकर फरार आरोपी के विरुद्ध जारी नोटिस उसके घर पर चस्पा किया। पुलिस का कहना है कि यदि आरोपी निर्धारित समय में न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में पशु तस्करों के खिलाफ सख्त संदेश गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की लगातार कार्रवाई से अवैध पशु तस्करी पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?