भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम की ‘मन की बात’

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

135वें एपिसोड में स्वदेशी जहाज, सी-295 विमान व योग दिवस की उपलब्धियों का जिक्र

सोनभद्र। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 135वां एपिसोड बूथ संख्या 14 पन्नूगंज रोड स्थित न्यू कृषक बीज भंडार पर सुना गया। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुबह 11 बजे प्रसारित कार्यक्रम को सुना।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस महीने भारत ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं जिन पर हर देशवासी को गर्व है। हाल ही में कोलकाता में नौसेना के कार्यक्रम में आईएनएस दूनागिरी, आईएनएस संशोधक और आईएनएस अग्रय को भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया। इन जहाजों की डिजाइन और उत्पादन तक सब कुछ स्वदेशी है।
पीएम मोदी ने बताया कि जून में एविएशन में भी बड़ी सफलता मिली। मेड इन इंडिया सी-295 विमान ने अपनी पहली उड़ान पूरी की है। ऐसे 40 विमान भारत में ही बनाए जा रहे हैं। इससे एमएसएमई और एयरोस्पेस सेक्टर को नई शक्ति मिल रही है और रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार दुनिया के 2500 से अधिक स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित हुए। भारत में करोड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। अहमदाबाद में आयोजित विश्व योगासन चैंपियनशिप में भारत ने 102 स्वर्ण सहित कुल 114 पदक जीते और पदक तालिका में पहले स्थान पर रहा।
पीएम ने महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के बहादुरपुरा गांव के पेठकर परिवार की सराहना की। परिवार ने शादी के अवसर पर गांव के करीब साढ़े तीन हजार लोगों के लिए एक-एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कराया।
कार्यक्रम में सभासद विनोद सोनी, राजू तिवारी, संदेश पटेल, योगेश सिंह, आर्यन तिवारी, अजित पटेल, क्षितिज सोनी, पंकज सोनी, बिजय प्रजापति, बबलू, संतोष आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?