सीएमएस संतोष झुनझुनवाला ने की सराहना, सदस्यों ने लोगों को किया प्रेरित
सोनभद्र। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रविवार को दोपहर 3 बजे मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र द्वारा मोबाइल वैन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शाखा अध्यक्ष रवि केजरीवाल, मंत्री शुभम अग्रवाल व कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ साँवरिया मौजूद रहे।
मंच के सदस्यों ने रक्तदान कर अन्य लोगों को भी इस पुण्य कार्य के लिए प्रेरित किया। शिविर में सीएमएस संतोष झुनझुनवाला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए मारवाड़ी युवा मंच को बधाई दी।
शिविर के दौरान कुल 25 लोगों का पंजीकरण हुआ, जिसमें 23 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में सृष्टि अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, पंकज कनोडिया, सौरभ चौधरी, हर्षित चौधरी, रवि केजरीवाल, अंकिता केजरीवाल, पूजा,अनिता थरड, कार्तिक केडिया, सुयश कनोडिया, रवि अग्रवाल आदि शामिल रहे।
शाखा सचिव शुभम अग्रवाल ने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच सामाजिक सरोकारों के तहत लगातार रक्तदान शिविर आयोजित करता आ रहा है ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।







