अनियंत्रित बाइक से गिरकर दंपति सहित तीन घायल, आधार सुधरवाने जा रहे थे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आरंगपानी में सामने बैल आने से हुआ हादसा, सीएचसी में चल रहा इलाज

म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के आरंगपानी गांव में शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित होकर बाइक से गिरने से दंपति सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी आधार कार्ड सुधरवाने के लिए म्योरपुर जा रहे थे। आरंगपानी गांव निवासी 35 वर्षीय रामरति अपनी पत्नी गीता और गांव की ही एक महिला संगीता को बाइक से लेकर आधार कार्ड सुधरवाने जा रहे थे। सुबह लगभग साढ़े आठ बजे जैसे ही वे आरंगपानी से करीब तीन किलोमीटर दूर पहुंचे, अचानक सामने बैल आ गया। बैल को बचाने में बाइक अनियंत्रित हो गई और तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीएन सिंह ने बताया कि सभी का इलाज चल रहा है। संगीता को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घायलों ने कहा कि अगर गांव में या म्योरपुर में ही आधार कार्ड सुधारवाने की सुविधा होती तो यह घटना नहीं घटती।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?