सामूहिक विवाह योजना में नाम न जुड़ने से युवती नाराज, बीडीओ से की शिकायत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीडीओ ने कहा- ओटीपी सत्यापन न होने से रजिस्ट्रेशन अधूरा, करेक्शन के लिए भेजा आवेदन

म्योरपुर, सोनभद्र। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 24 जून को आयोजित विवाह समारोह में ग्राम पंचायत आरंगपानी के झरईल टोला निवासी एक युवती का नाम न जुड़ने पर नाराजगी जताई गई। युवती ने अनियमितता का आरोप लगाते हुए खंड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जांच की मांग की है। पीड़ित युवती ने बताया कि उन्होंने योजना के लिए आवेदन किया था, जिसका आवेदन क्रमांक SONR260410584674 है। उनका कहना है कि वह योजना की पात्र लाभार्थी हैं, लेकिन संबंधित अधिकारियों की गलत रिपोर्टिंग के कारण उनका नाम लाभार्थियों की सूची में शामिल नहीं हो सका। वहीं इस मामले में ग्राम विकास अधिकारी अरुण उपाध्याय ने स्पष्ट किया कि युवती को अपात्र घोषित नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान लाभार्थी के मोबाइल नंबर पर प्राप्त होने वाला ओटीपी सत्यापित नहीं हो सका, जिसके कारण ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। ग्राम विकास अधिकारी के अनुसार आवेदन को आवश्यक संशोधन के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद युवती का नाम आगामी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शामिल किया जाएगा, जिससे उन्हें योजना का लाभ मिल सके।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?