धूमधाम से मनाई राजर्षि छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सुमंत सिंह मौर्य ने कहा- शाहू जी आधुनिक भारत में आरक्षण के जनक थे

सोनभद्र। जन अधिकार पार्टी सोनभद्र जिला इकाई के तत्वावधान में शुक्रवार को सिंचाई डाक बंगला, रॉबर्ट्सगंज में सामाजिक न्याय के अग्रदूत राजर्षि छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती धूमधाम और गरिमामयी ढंग से मनाई गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वाराणसी मंडल प्रभारी सुमंत सिंह मौर्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य ने की। शुरुआत में मुख्य अतिथि और जिलाध्यक्ष ने छत्रपति शाहू जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।
मुख्य अतिथि सुमंत सिंह मौर्य ने कहा कि राजर्षि छत्रपति शाहू जी महाराज आधुनिक भारत में सामाजिक क्रांति और आरक्षण के जनक थे। उन्होंने कोल्हापुर रियासत में शोषितों, पिछड़ों और वंचितों को मुख्यधारा में लाने के लिए ऐतिहासिक रूप से 50 प्रतिशत आरक्षण लागू किया। प्राथमिक शिक्षा अनिवार्य व मुफ्त की, बाल विवाह पर रोक लगाई और अंतरजातीय विवाह को कानूनी मान्यता दी। जन अधिकार पार्टी उनके रास्ते पर चलकर अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को हक दिलाने के लिए संकल्पित है।
जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य ने कहा कि पार्टी के संस्थापक सांसद बाबू सिंह कुशवाहा व राष्ट्रीय अध्यक्षा शिवकन्या कुशवाहा के नेतृत्व में महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। समतामूलक समाज के सपने को पूरा करने के लिए जिला इकाई संघर्षरत है।
इस अवसर पर जिला प्रभारी श्रीपति विश्वकर्मा, जिला संरक्षक बैजनाथ मौर्य, जिला महासचिव रविरंजन शाक्य, किरण सिंह कुशवाहा, डॉ. गिरिजा प्रसाद, विजय, मनोज, वासदेव, जिला उपाध्यक्ष अनिरुद्ध मौर्य, रमाशंकर, निरंजन, अवधेश कुमार, जय प्रकाश, मुनमुन सिंह सहित कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष अनिरुद्ध मौर्य ने किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?