सोन नदी में डूबे 3 बच्चों की मौत पर सपा का विरोध, मानक विपरीत खन को बताया जिम्मेदार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखा पत्र, 50 लाख मुआवजे व सरकारी नौकरी की मांग

सोनभद्र। ओबरा विधानसभा क्षेत्र-402 के थाना चोपन अंतर्गत ग्राम मीतापुर में 24. को सोन नदी में शादी के बाद चौथी छुड़ाने गई महिलाओं के साथ गए तीन बच्चों के डूबने से हुई मौत के मामले में समाजवादी पार्टी ने शासन-प्रशासन को घेरा है।
सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखकर घटना की जानकारी दी। पत्र में बताया कि ग्राम मीतापुर के संदीप निषाद 19 वर्ष, बोलबम्ब निषाद 16 वर्ष और दीपक निषाद 09 वर्ष की डूबने से मौत हो गई। पुलिस व गोताखोरों की मदद से गुरुवार को दो शव निकाले गए, एक शव की तलाश जारी है।
सपा प्रतिनिधि मंडल ने घटनास्थल का दौरा कर पाया कि मानक के विपरीत खन के कारण सोन नदी में गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे यह हादसा हुआ। जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने शासन से मांग की कि मृतक परिवारों को 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए और प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। प्रतिनिधि मंडल ने परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।
प्रतिनिधि मंडल में विधानसभा ओबरा अध्यक्ष परमेश्वर यादव, नगर पालिका रॉबर्ट्सगंज अध्यक्ष सरदार पारब्रह्मण सिंह, जिला सचिव कृष्णमुरारी मौर्या, पूर्व प्रधान छोटेलाल निषाद, सेक्टर प्रभारी रविन्द्र निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?