हीट वेव से सुरक्षा एवं श्रमिक कल्याण अभियान के तहत बाराडॉड़ में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मानवाधिकार रक्षक कमलेश कुमार ने ग्रामीणों को जलवायु परिवर्तन के प्रभाव व सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

सोनभद्र, नगवा। एक्शन एड के सहयोग से जनपद सोनभद्र के विकास खण्ड नगवा के आदिवासी ग्राम बाराडॉड़ में “हीट वेव के प्रभाव से सुरक्षा एवं श्रमिक कल्याण अभियान” के अंतर्गत जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मानवाधिकार रक्षक कमलेश कुमार ने ग्रामीण मजदूरों, किसानों एवं श्रमिकों को बढ़ते जलवायु परिवर्तन और उसके श्रमिकों के जीवन एवं आजीविका पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बढ़ते तापमान, अनियमित वर्षा, सूखा, लू एवं अन्य प्राकृतिक आपदाएं श्रमिकों और गरीब समुदायों के जीवन को सबसे अधिक प्रभावित कर रही हैं। कमलेश कुमार ने कहा कि जलवायु परिवर्तन केवल पर्यावरण का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक एवं आर्थिक न्याय का भी प्रश्न है। क्लाइमेट जस्टिस के तहत यह सुनिश्चित किया जाना जरूरी है कि जलवायु संकट का सबसे अधिक प्रभाव झेलने वाले श्रमिकों, आदिवासियों एवं वंचित समुदायों को संरक्षण, संसाधन और अधिकार प्राप्त हों। प्रशिक्षण में हीट वेव के दौरान पर्याप्त पानी पीना, धूप में सिर ढकना, दोपहर में अनावश्यक श्रम से बचना, ओआरएस का सेवन करना तथा लू के लक्षण पर तुरंत चिकित्सा सहायता लेने की सावधानियां बताई गईं। साथ ही श्रम विभाग की ई-श्रम पंजीकरण, निर्माण श्रमिक पंजीकरण, मातृत्व सहायता, शिक्षा सहायता, दुर्घटना सहायता, पेंशन एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए हीट वेव से बचाव के उपाय अपनाने और अन्य लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

1501
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?