अग्निशमन विभाग ने डिजिटल लईब्रेरियो व कोचिंग संस्थानों में फायर सुरक्षा का किया निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

जनपद के सोनभद्र नगर , ओबरा व दुद्धी में चला निरीक्षण

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। लखनऊ के अलीगंज में डिजिटल लाईब्रेरी अग्निकांड में 15 छात्र-छात्राओं की मौत के बाद जिला प्रशासन ने जनपद में संचालित डिजिटल लाइब्रेरी में अग्निशमन यंत्र व सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण सीएफओ के नेतृत्व में किया गया। 

जिलाधिकारीचर्चित गौड़ के निर्देश के क्रम में अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा आज जनपद के विभिन्न कोचिंग संस्थानों एवं लाइब्रेरियों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान युवा डिजिटल लाइब्रेरी, रॉबर्ट्सगंज, शिफ्ट कंप्यूटर क्लासेस, रॉबर्ट्सगंज, पूनम तनेजा मेमोरियल क्लासेस, ओबरा, स्काई कोचिंग सेंटर, ओबरा, भाभा कोचिंग सेंटर, ओबरा, द विजडम लाइब्रेरी, दुद्धी, जया डिजिटल लाइब्रेरी, दुद्धी तथा सक्सेस लाइब्रेरी, दुद्धी का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान संस्थान संचालकों को अग्नि सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने, अग्निशमन यंत्रों को क्रियाशील रखने, आपातकालीन निकास मार्गों को सुरक्षित एवं अवरोधमुक्त बनाए रखने तथा आपात स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने निर्देशित किया कि सभी कोचिंग संस्थान एवं लाइब्रेरियां शासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं नियमों के अनुरूप संचालित हों, जिससे छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

अग्निशमन विभाग द्वारा बताया गया कि सुरक्षा मानकों की नियमित जांच आगे भी जारी रहेगी तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?