सफाई कर्मियों का विरोध प्रदर्शन, मानदेय समय पर न मिलने कटौती पर जताई नाराजगी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

4 साल से 7833 रु पर काम, 2 माह का मानदेय रोका, पीएफ-ईएसआई की कटौती गलत ढंग से

सोनभद्र। मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया और अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मानदेय समय पर नहीं दिया जा रहा है और दो माह का मानदेय रोका गया है।
ज्ञापन में प्रार्थियों ने बताया कि वे शासकीय राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में निजी कंपनी आरएसएमएस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के माध्यम से सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत हैं। लेकिन पूर्व में दो माह का मानदेय रोककर रखा गया है। कंपनी द्वारा मानदेय मांगने पर बताया जाता है कि अभी सरकार द्वारा पैसा नहीं आया है। वहीं पीएफ और ईएसआई का पैसा भी गलत ढंग से काटा जाता है।
प्रार्थियों ने कहा कि वे पिछले 4 वर्षों से कार्यरत हैं। हर माह मानदेय बढ़ने की बात की गई थी, लेकिन मूल मानदेय पिछले 4 वर्षों से 7833 रुपये ही है। उन्होंने मांग की कि समय से मानदेय दिया जाए और पीएफ-ईएसआई की कटौती सही ढंग से की जाए। प्रार्थियों ने आरोप लगाया कि मानदेय का शपथ पत्र देने पर कंपनी निकालने की धमकी भी देती है।
ज्ञापन मगलवार को दिया गया। इसमें विजलेश कुमार, शेषमनी, सुरदीप, जितकुमार, रामनारायण, प्रदीप कुमार सहित कुल 21 सफाई कर्मी शामिल हैं, जिनमें शीला, विद्यावासिनी, शिवाकुमारी, रामकुमारी, विमला, विवेक, सोनू, पंकज, सौरभ, भरत कुमार, राजेंद्र, सूरज, शिवकुमार आदि लोग मौजूद रहें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?