मुर्धवा-बीजपुर मार्ग में तेज रफ्तार  टक्कर, परिवार के 3 घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


सीएचसी म्योरपुर से महिला, बच्ची जिला अस्पताल रेफर, इनोवा कब्जे में लेकर पुलिस ने शुरू की जांच

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के खैराही स्थित भैंसा नाला के पास रविवार को एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने बाइक सवार परिवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती और उनकी तीन वर्षीय पुत्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, ग्राम किरवानी निवासी मुस्तफा 30 पुत्र अली हुसैन अपनी पत्नी सयका बानो 26 और तीन वर्षीय पुत्री महीनूर बानो के साथ बाइक से म्योरपुर आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अनियंत्रित इनोवा कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि इनोवा कार लखनऊ से अंबिकापुर जा रही थी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर भिजवाया। सीएचसी म्योरपुर में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सयका बानो और मासूम महीनूर बानो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं मुस्तफा का उपचार सीएचसी में किया गया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल इनोवा वाहन को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?