लसड़ा पंचायत भवन पर  पीएम आवास प्लस सर्वे को लेकर खुली बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अपात्रों के नाम जुड़ने पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल
0 सेक्रेटरी बोलीं-7 अपात्रों का नाम कटा, 172 लोग चिन्हित, 1 जुलाई को सूची लगेगी, आपत्ति 1 से 15 तक

सोनभद्र। सदर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत लसड़ा पर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत सोमवार को आवास प्लस सर्वेक्षण 2024 की स्थाई पात्र सूची बनाने को लेकर खुली बैठक आयोजित की गई। सेक्रेटरी श्वेता गुप्ता की अगुवाई में बैठक की कार्रवाई शुरू की गई। सक्रेटरी द्वारा सूची में शामिल लोगों का नाम पढ़कर सुनाया गया। इस दौरान दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बैठक के दौरान कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आवास की सूची में दर्जन भर पात्र लोगों का नाम गायब है, जबकि कई दर्जन अपात्र लोगों के नाम सूची में शामिल कर दिए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह व्यापक पैमाने पर पूर्व में जांच अधिकारी द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर सही और निष्पक्ष जांच की जाए तो सूची में शामिल आधे लोगों में से अपात्रों का नाम हटाकर वास्तविक पात्र व्यक्तियों को जोड़ा जा सकता है। वहीं सेक्रेटरी श्वेता गुप्ता ने बताया कि अभी लिस्ट तैयार की गई है, जिसमें 7 अपात्रों का नाम काटते हुए 172 लोगों का नाम चिन्हित किया गया है। जांच-पड़ताल करते हुए अपात्रों का नाम काटा जाएगा। इसके उपरांत 1 जुलाई के आसपास सूची पंचायत भवन पर लगाई जाएगी। 1 से 15 तारीख तक आपत्ति की तिथि रहेगी। इस दौरान जिसको भी किसी नाम को लेकर आपत्ति हो, वह टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराएगा। शिकायत की जांच कराकर अपात्र का नाम काट दिया जाएगा। छुटे हुए नामों के बाबत सेक्रेट्री का कहना है कि पहले सूची में 200 से अधिक लोगों का नाम था कैसे गायब हुआ इसकी जानकारी कोई अधिकारी देने को तैयार नहीं है। वही , सोनभद्र। राबर्ट्सगंज विकास खण्ड क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत कैथी द्वितीय में प्रधानमंत्री आवास प्लस सर्वेक्षण 2024 को लेकर सोमवार को पंचायत भवन में खुली बैठक आयोजित हुई। जिसमें ग्राम विकास अधिकारी पार्थ राज सिंह द्वारा कार्यवाही एवं आवास प्लस में लाभार्थियों की सूची को पढ़कर सुनाया गया। इस दौरान गांव के जागरूक नागरिकों द्वारा गांव के विकास कार्य को लेकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के माध्यम से ग्राम विकास अधिकारी से कराये जाने की प्रबल मांग की गयी। जिसमें सड़क, नाली, स्ट्रीट लाईट, गांव की साफ-सफाई, तालाब के सुन्दरीकरण की पुरजोर मांग की गयी। पंचायत भवन मे हुई चोरी के बाबत क्या कार्यवाही हुई का जिक्र करते हुए पंचायत भवन में मिलने वाली सरकारी योजनाओं का ग्रामीणों को लाभ न मिलने की भी चर्चा की गयी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान की उदासिनता के कारण गांव का विकास अवरूद्ध है। ग्रामीणों द्वारा गांव के विकास में रूचि ना लेने की भड़ास निकाली गयी। ग्रामीणों का कहना रहा कि गांव की मुलभूत सुविधाओं पर ग्राम प्रधान की नजर नहीं जाती और ना ही वे गांव के विकास पर ध्यान देते जिसमें उनके स्वयं के फायदे होते हैं उन कार्यों पर ग्राम प्रधान द्वारा ज्यादातर रूचि लिया जाता है।
ग्रामीणों ने खुली बैठक में यह भी आरोप लगाया कि सामुदायिक शौचालय, गांव की गलियों की सफाई, स्कूल की सफाई के साथ स्ट्रीट लाईटों एवं कुड़े को आरआरसी केन्द्रों में निस्तारित करने पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। आवास प्लस में ज्यादातर अपात्रों जिनके पास पक्के मकान, ज्यादा भूमि भी है उनको जोड़े जाने की चर्चा जोरों पर रही। जबकि पात्र लाभार्थियों को आवास प्लस में शामिल न किया जाना अपने चहेते लोगों को लाभान्वित किये जाने का आरोप लगाया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओम प्रकाश, रोजगार सेवक सुनिल कुमार कनौजिया, पंचायत सहायक शिवानी मौर्या, कोटेदार, सदस्यगण सहित शिव प्रसाद यादव, अनिल कुमार, मोतीलाल, मुकेश, मोहन, निलकमल, दशमी यादव सहित गांव के पुरूप व महिलाएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1500
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?