“योग ही जीवन का आधार” – खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्य

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पतंजलि योग परिवार सोनभद्र ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल के साथ मनाया, सभी को दिलाया नियमित योग का संकल्प

सोनभद्र। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पतंजलि योग परिवार सोनभद्र द्वारा प्रोटोकॉल के तहत भव्य और दिव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्य और विशिष्ट अतिथि सोनभद्र बार एसोसिएशन एल्डर कमेटी चेयरमैन कृपा नारायण मिश्रा ने शंख ध्वनि के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। योगाभ्यास से पूर्व पतंजलि योग परिवार ने उपस्थित सभी योग प्रेमियों को पतंजलि योग कैप देकर सम्मानित किया। कुशल मार्गदर्शक रमेश राम पाठक, प्रमुख योग शिक्षक ओम प्रकाश यादव, सुनील कुमार श्रीवास्तव, संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव, विमला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव नारायण लाल श्रीवास्तव, जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, भारत स्वाभिमान जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे, बहन पल्लवी, तहसील प्रभारी दिलीप कुमार सिंह सहित पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को कैप, अंग वस्त्र और पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। प्रमुख योग शिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव ने सभी को नियमित योग करने का संकल्प दिलाया और प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया। पतंजलि परिवार की ओर से सभी प्रतिभागियों को पतंजलि बिस्किट वितरित किए गए।खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्य ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का माध्यम है। योग ही जीवन का आधार है और इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि जनपद सोनभद्र में योग प्रत्येक गांव और लगभग हर घर तक पहुंच चुका है, जिसका श्रेय मीडिया बंधुओं को जाता है। कार्यक्रम में संरक्षक शेषमणी तिवारी, अमरेश चंद त्रिपाठी, मोहर देव पांडेय, एसपी मेहता, विनोद कुमार मिश्रा, डॉ. मनोज चौधरी, राजू सोनी सहित बड़ी संख्या में योग साधक और नगरवासी मौजूद रहे।

Leave a Comment

1500
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?