“पीएम किसान निधि का सम्मान, खुशहाल किसान ” 23वीं किस्त का वर्चुअल प्रसारण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अपना दल एस नेता दिनेश बियार बोले- 9.44 करोड़ किसानों के खाते में 18.88 हजार करोड़ की धनराशि

सोनभद्र। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हुगली, पश्चिम बंगाल से “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि” की 23वीं किस्त देश के किसान बंधुओं के बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित की। इस अवसर पर जनपद सोनभद्र स्थित कृषि भवन, मंगुराही में कार्यक्रम आयोजित कर विभागीय अधिकारियों, किसान बंधुओं और जनप्रतिनिधियों ने वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री के ओजस्वी उद्बोधन को सुना।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेश शुक्ला रहे। इस मौके पर अपना दल एस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बियार ने भी उपस्थित रहकर किसानों को बधाई दी। दिनेश बियार ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त के रूप में देश के 9 करोड़ 44 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18.88 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि भेजी गई है। उत्तर प्रदेश तथा देश के सभी अन्नदाता किसान भाई-बहनों को हार्दिक बधाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सभी किसानों की ओर से धन्यवाद।
उन्होंने कहा कि पीएम किसान योजना किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और कृषि को सम्मान देने की दिशा में केंद्र सरकार का ऐतिहासिक कदम है। सीधी खाते में धनराशि भेजने से बिचौलियों का खात्मा हुआ है और किसानों को समय पर आर्थिक सहायता मिल रही है।
कृषि भवन में उपस्थित किसानों ने योजना से मिली सहायता पर प्रसन्नता जताई और कहा कि यह राशि खाद, बीज और खेती के अन्य कार्यों में काम आएगी। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

“पीएम किसान निधि का सम्मान, खुशहाल किसान ” 23वीं किस्त का वर्चुअल प्रसारण

अपना दल एस के दिनेश बियार बोले- 9.44 करोड़ किसानों के खाते में 18.88 हजार करोड़ की धनराशि

सोनभद्र। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हुगली, पश्चिम बंगाल से “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि” की 23वीं किस्त देश के किसान बंधुओं के बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित की। इस अवसर पर जनपद सोनभद्र स्थित कृषि भवन, मंगुराही में कार्यक्रम आयोजित कर विभागीय अधिकारियों, किसान बंधुओं और जनप्रतिनिधियों ने वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री के ओजस्वी उद्बोधन को सुना।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेश शुक्ला रहे। इस मौके पर अपना दल एस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बियार ने भी उपस्थित रहकर किसानों को बधाई दी। दिनेश बियार ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त के रूप में देश के 9 करोड़ 44 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18.88 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि भेजी गई है। उत्तर प्रदेश तथा देश के सभी अन्नदाता किसान भाई-बहनों को हार्दिक बधाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सभी किसानों की ओर से धन्यवाद।
उन्होंने कहा कि पीएम किसान योजना किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और कृषि को सम्मान देने की दिशा में केंद्र सरकार का ऐतिहासिक कदम है। सीधी खाते में धनराशि भेजने से बिचौलियों का खात्मा हुआ है और किसानों को समय पर आर्थिक सहायता मिल रही है।
कृषि भवन में उपस्थित किसानों ने योजना से मिली सहायता पर प्रसन्नता जताई और कहा कि यह राशि खाद, बीज और खेती के अन्य कार्यों में काम आएगी। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Leave a Comment

1500
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?