सीसी सड़क का विधायक ने किया लोकार्पण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

सीसी सड़क के उद्घाटन से ग्रामीणों को मिलेगी राहत : भूपेश चौबे

बरसात में आवागमन की समस्या होगी दूर, सड़क पर पानी न बहाने की अपील


कोन (सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। रावर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र में विकास खंड कोन क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोन स्थित विंढमगंज सम्पर्क मार्ग नंदलाल के घर से नंदू हलवाई के घर तक निर्मित सीसी सड़क का शनिवार को सदर विधायक भूपेश चौबे ने विधिवत लोकार्पण किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि यह सड़क लंबे समय से ग्रामीणों की प्रमुख मांग थी, जिसके निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।


भाजपा विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि बरसात के दिनों में मार्ग की स्थिति अत्यंत खराब हो जाती थी। कीचड़ और जलभराव के कारण ग्रामीणों को घरों से निकलने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब सीसी सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा और ग्रामीणों को वर्षभर बेहतर सुविधा मिल सकेगी।


विधायक ने ग्रामीणों से सड़क की गुणवत्ता और टिकाऊपन बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के घर सड़क के किनारे हैं, वे अपने घरों का पानी सीधे सड़क पर न बहने दें। इसके लिए घरों के सामने छोटे गड्ढे या सोख्ता बनाएं, जिससे पानी जमीन में समाहित हो सके। इससे एक ओर सड़क खराब होने से बचेगी तो दूसरी ओर वर्षा जल संरक्षण (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही सड़क पर कीचड़ और जलभराव की समस्या नहीं होगी, जिससे राहगीरों को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।


भूपेश चौबे ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कई अन्य परियोजनाओं पर भी कार्य चल रहा है। जो कार्य अधूरे हैं, उन्हें भी चरणबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा ताकि क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध हो सकें।

इस कार्यक्रम में मोतीचंद, बंशीधर, अलख शुक्ला, प्रमोद कुमार, श्रवण कुमार, रमेश चौबे, मनोज तिवारी, मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

वही उद्घाटन के दौरान लोगों ने सड़क निर्माण के लिए विधायक के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?