पीएम आवास के लिए पेटराही में खुली बैठक, 208 लाभार्थियों की सूची का हुआ सत्यापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

डीएम के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में सत्यापन अभियान तेज, ग्रामीण बोले- सरकार के सहयोग से पूरा होगा पक्के घर का सपना

सोनभद्र। प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना के तहत निर्धनों को पक्की छत देने की कवायद तेज हो गई है।  जिलाधिकारी चर्चित गौड के दिशा-निर्देशन में जिले की ग्राम पंचायतों में खुली बैठक कर लाभार्थियों की पात्रता सूची का सत्यापन कराया जा रहा है। जिलाधिकारी स्तर से जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में ग्राम पंचायत पेटराही के पंचायत भवन पर गुरुवार को विधिवत खुली बैठक आयोजित की गई।
बैठक में ग्राम प्रधान साधना पांडे व पंचायत सचिव की मौजूदगी में आवास के लिए चयनित 208 लाभार्थियों के नाम पढ़कर सुनाए गए। उपस्थित ग्रामीणों से इस संबंध में विचार-विमर्श किया गया। पात्रता का निर्धारण बिंदुवार समीक्षा करते हुए किया गया। सभी बिंदुओं पर सहमति के बाद बैठक का प्रस्ताव ग्राम प्रधान साधना पांडे द्वारा अनुमोदित कर अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रेषित किया गया।
ग्राम पंचायत के गणमान्य जनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। सरकार की इस योजना से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि अपने श्रम से भले ही न बन पाता, लेकिन सरकार के सहयोग से पक्के घर का सपना अब साकार होता दिख रहा है।
बैठक में पत्रकार धर्मेंद्र कुमार पांडे, ललित पांडे, मिथिलेश पांडे, प्रधान प्रतिनिधि राजमणि, समाज सेवी पंकज पांडे, मनोज कुमार पंचायत सहायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?