रॉबर्ट्सगंज में भव्य सौन्दर्य प्रतियोगिता व फैशन शो का सफल आयोजन, युवाओं को मिला मंच

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सभी के सहयोग से ऐतिहासिक बना कार्यक्रम, विजेताओं को किया सम्मानित, श्रीष्टि मिश्रा

सोनभद्र। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज नगर में मंगलवार को एक भव्य सौन्दर्य प्रतियोगिता एवं फैशन प्रदर्शन का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्रीष्टि मिश्रा ने अपने संस्थान एस.एम. प्रोडक्शन के माध्यम से किया। आयोजन को सोन भारतभूमि फाउंडेशन का विशेष सहयोग मिला, जिसका सफल संचालन अनमोल चतुर्वेदी व उनकी टीम ने किया।
कार्यक्रम में जनपद सहित आसपास के क्षेत्रों से प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास व व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रस्तुतियों से उन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन, गरिमा और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया।
इस अवसर पर चलचित्र जगत के प्रसिद्ध अभिनेता आकाश गहरवार विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच देते हैं और उज्ज्वल भविष्य बनाने में मदद करते हैं।
आयोजक श्रीष्टि मिश्रा ने सफलता का श्रेय सभी प्रतिभागियों, सहयोगियों, अतिथियों, निर्णायकों, प्रायोजकों व आयोजन से जुड़े हर सदस्य को दिया। उन्होंने कहा कि सबके सहयोग से यह आयोजन ऐतिहासिक और यादगार बना। समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी गईं। यह आयोजन सोनभद्र की प्रतिभाओं को नई पहचान देने की दिशा में अहम कदम साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?