आकांक्षी जनपद से प्रदर्शित होगी विकासित भारत 2047 की ओर बढ़ते कदम की नई तस्वीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

17 से 20 जून तक पंचायत रिसोर्स सेंटर में आयोजित होगी भव्य विकास प्रदर्शनी

केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ेंगे आमजन

जिलाधिकारी ने तैयारियों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। नीति आयोग द्वारा चयनित आकांक्षी जनपद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा विकसित भारत 2047 की तस्वीर को पंचायत रिसोर्स सेंटर में 17 जून से 20 जून तक चार दिवसीय भव्य विकास प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा,जिसकी तैयारी का जिलाधिकारी ने जायजा लिया। 

इस दौरान  जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं तथा सुशासन की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाया जाएगा तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से जोड़े जाने का कार्य भी किया जाएग।

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनी में विशेष रूप से जनपद में तकनीकी, डिजिटल सेवाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना तथा ग्रामीण विकास के क्षेत्र में हुए उल्लेखनीय कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा। कभी पिछड़े जनपदों की श्रेणी में गिने जाने वाले सोनभद्र की विकास यात्रा एवं बदलती तस्वीर को आधुनिक तकनीक एवं डिजिटल माध्यमों से आमजन के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे लोग जनपद की प्रगति एवं उपलब्धियों से परिचित हो सकें।


इस दौरान जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने पंचायत रिसोर्स सेंटर पहुंचकर प्रदर्शनी स्थल पर की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रदर्शनी को आकर्षक, व्यवस्थित एवं जनोपयोगी बनाने के निर्देश दिए तथा विभिन्न विभागों को अपनी उपलब्धियों एवं योजनाओं का प्रभावी प्रदर्शन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सेल्फी विथ पीएम, लाभार्थी अनुभव साझा कार्यक्रम, योजनाओं हेतु पंजीकरण एवं जन-जागरूकता गतिविधियों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।


जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में पहुंचकर विकास कार्यों का अवलोकन करने एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?