मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्द से मनाएं, नई परंपरा न शुरू करें: क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर  मिश्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर रॉबर्ट्सगंज थाने पर पीस कमेटी की बैठक, ताजियादारों-धर्मगुरुओं से संवाद

सोनभद्र। आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा ने थाना रॉबर्ट्सगंज पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की। बैठक पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में हुई। बैठक में ताजियादारों, धर्मगुरुओं, गणमान्य नागरिकों, संभ्रांत व्यक्तियों व विद्युत, पेयजल, साफ-सफाई व यातायात विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। क्षेत्राधिकारी नगर ने सभी से आपसी भाईचारा, सौहार्द व शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने मोहर्रम जुलूसों के निर्धारित मार्ग, समय और शासन के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा। रणधीर  मिश्रा ने स्पष्ट किया कि मोहर्रम पर किसी भी प्रकार की नई परंपरा शुरू न की जाए। सोशल मीडिया पर भ्रामक, भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने से बचें। अफवाह या आपत्तिजनक पोस्ट दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। बैठक में विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सफाई और यातायात व्यवस्था पर चर्चा कर संबंधित विभागों से समन्वय कर व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया गया। अंत में क्षेत्राधिकारी नगर ने सभी से सहयोग की अपील की। उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। सोनभद्र पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 या स्थानीय पुलिस को सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?