ग्राम प्रधान बोले- बारिश से पहले तार न ठीक हुआ तो खंभा गिर सकता है, विभाग से तत्काल मरम्मत की मांग
करमा, सोनभद्र। विकास खंड करमा अंतर्गत ग्राम पंचायत भरकवाह के गांव चांड़ी में बिजली के तार जमीन से महज 4-5 फीट की ऊंचाई पर लटक रहे हैं। इससे ग्रामीणों में हादसे का डर बना हुआ है। तार इतने नीचे हैं कि कोई भी व्यक्ति या वाहन आसानी से उसकी चपेट में आ सकता है।ग्राम प्रधान विकास सिंह ने बताया कि चांड़ी गांव में राम भवन मौर्या के घर तक गया बिजली का तार ढीला होकर काफी नीचे तक लटक रहा है। बरसात का मौसम नजदीक है। बारिश से पहले यदि तार ठीक नहीं किया गया तो खंभा सहित तार कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है। प्रधान ने बिजली विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए लटक रहे तार को तुरंत ठीक कराकर ऊंचाई पर कसने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विभाग लापरवाही बरतेगा तो ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया जाएगा।स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। बारिश में तार टूटकर करंट फैलने की आशंका से महिलाएं-बच्चे घर से निकलने में भी डर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।







