दो दिन से गयाब युवक का पुलिया के नीचे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के चोपन थाना क्षेत्र के डाला बारी से कजरहट को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग स्थित गोरादह में शुक्रवार को पुलिया के नीचे एक व्यक्ति का शव मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी मच गई, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई । हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है।

प्राप्त जानकारी मुताबिक शव की पहचान रवि धयिकार उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र राम गरीब निवासी डाला बारी वैष्णो मंदिर के पिछे का निवासी है के रूप में हुई। जो दो दिनों से घर नहीं पहुंचा जिसकी परिजन खोजबीन कर रहे थे । बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह में गाय चराने वाले चरवाहे को दुर्गंध आ रही थी गोरादह स्थित पुलिया के नीचे जाकर देखा तो एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है । शव मिलने की खबर क्षेत्र में जंगल में आग की तरह तेजी फैल गई जिससे देखने वाले के लिए आस पास के ग्रामीणों का भिड़ इकठ्ठा हो गया ।


सूचना मिलते ही 2 दिन से घर नहीं पहुंचे रवि धयिकार के परिजन भी उसे खोजबिन में जुटे हुए थे वह भी शव मिलने की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए शव देखते ही परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे ।जिसकी सूचना डायल 112 नम्बर पुलिस व डाला पुलिस को सूचना दी गई।

इस सम्बंध में डाला पुलिस चौकी इंचार्ज घनश्याम तिवारी ने बताया कि पुलिया के नीचे एक युवक का शव मिला है जिसकी जांच पड़ताल किया जा रहा है। इसके साथ ही शव को कब्जे में लेते हुए अग्रिम विधि कार्रवाई की जाएगी। मौके पर जुटे लोगों द्वारा शव को देखते ही प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका व्यक्त किया जा रहा है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?