ऑपरेशन वज्रपातः नौगढ़ पुलिस ने इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कराया, हथियारों के साथ पोस्ट करने वाले युवक पर की कार्रवाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले की नौगढ़ पुलिस ने ‘ऑपरेशन वज्रपात’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर भय का माहौल बनाने वाले एक युवक का इंस्टाग्राम अकाउंट स्थायी रूप से बंद करवा दिया। इसके साथ ही, युवक के परिजनों को बुलाकर कड़ी चेतावनी और काउंसलिंग भी की गई है।

यह कार्रवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी नौगढ़ नामेंद्र कुमार रावत के पर्यवेक्षण में की गई। थाना नौगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान पाया कि स्थानीय युवक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हथियारों के साथ तस्वीरें और रील्स पोस्ट कर रहा था।

वह ऐसे उग्र स्लोगन भी साझा कर रहा था, जिनसे समाज में भय और असुरक्षा का माहौल उत्पन्न हो सकता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए नौगढ़ पुलिस ने साइबर सेल के माध्यम से मेटा (Meta) के नोडल अधिकारी को कानूनी रिपोर्ट भेजी।

इस कार्रवाई के परिणामस्वरूप, आपत्तिजनक इंस्टाग्राम अकाउंट को इंटरनेट से स्थायी रूप से हटा दिया गया।

अभियान के सुधारात्मक पहलू के तहत, युवक की कम उम्र और उसके भविष्य को ध्यान में रखते हुए, उसके माता-पिता को थाने बुलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें सोशल मीडिया के दुरुपयोग के गंभीर परिणामों के बारे में बताया। कड़ी हिदायत देने के बाद, युवक को सुपुर्दगीनामा पर उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

इस संबंध में, क्षेत्राधिकारी नामेंद्र कुमार रावत युवाओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया का उपयोग सकारात्मक कार्यों के लिए करें। उन्होंने चेतावनी दी कि इंटरनेट पर हथियारों का प्रदर्शन, भड़काऊ पोस्ट या कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सामग्री साझा करना गंभीर अपराध है। पुलिस ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रख रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, उपनिरीक्षक सुभाष गौतम, रिक्रूट आरक्षी प्रज्वल शुक्ला, कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल चंद्रा और आरक्षी मनीष कुमार शर्मा सहित नौगढ़ थाना पुलिस की टीम शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?